19 अप्रैल अक्षय तृतीया से प्रारम्भ होगी उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 2026

देहरादून /कुलदीप सिंह /16-4-2026
Char Dham Yatra 2026:

देवभूमि के नाम से विख्यात उत्तराखंड में प्रति वर्ष देश दुनिया से लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आते है।मध्य हिमालय क्षेत्र की यह यात्रा न सिर्फ भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी गंगा एवं यमुना के धामों दर्शन पूजन की यात्रा है अपितु हिन्दु धार्मिक ग्रंथो में चार धाम यात्रा को मोक्ष प्राप्ति की यात्रा भी कहा गया है
19 अप्रैल से आरम्भ होगी चारधाम यात्रा –
रविवार,19 अप्रैल से उत्तराखंड में हिन्दुओं की प्रमुख चारधाम यात्रा 2026 शुरू होने जा रही है।लगभग 1600 किलोमीटर की यह धार्मिक यात्रा मार्ग गढ़वाल मंडल परिक्षेत्र में 7 जिलों से होकर गुजरता है जो हरिद्वार /ऋषिकेश (देहरादून )से आरम्भ होकर यात्रा मार्ग में पड़ने वाले जनपदों नरेन्द्रनगर (टिहरी), उत्तरकाशी, श्रीनगर(पौड़ी ), रुद्रप्रयाग, चमोली होते हुये बद्रीनाथ धाम में पूर्ण होती है।
चारधाम यात्रा का सही क्रम –
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चारधाम यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर की जाती है इस लिये यात्रा का क्रम
यमुनोत्री >गंगोत्री >केदारनाथ >बद्रीनाथ धाम है
चारों धामों के कपाट उद्घाटन तिथि एवं समय
चारधाम यात्रा के अंतर्गत सर्वप्रथम अक्षय तृतीया को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खोले जायेंगे, ओर इसी के साथ ही चार धाम यात्रा 2026,श्रद्धांलुओं के लिये प्रारम्भ हो जायेगी इसी क्रम में 22 अप्रैल को केदारनाथ ओर 23 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिये खुल जायेंगे

कपाट उद्घाटन समय एवं तिथि
यमुनोत्री धाम -अक्षय तृतीया,अप्रैल 19,2026
गंगोत्री धाम -अक्षय तृतीया,अप्रैल 19,3026
केदारनाथ धाम -प्रातः 8:00बजे,अप्रैल 22,2026
बद्रीनाथ धाम -प्रातः 6:15मि.,अप्रैल 23,2026
चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
तमाम अंतर्विरोध के बावजूद उत्तराखंड सरकार द्वारा इस वर्ष भी यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है हालांकि चार धाम यात्रा 2026 में आने वाले यात्रियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बावजूद श्रद्धालुओं में चारधाम यात्रा को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है सरकार के अनुसार अब तक लगभग 18 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन भी करवा चुके है। जिनमे अब तक सर्वाधिक 5.96 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन किया है 5.10 लाख रजिस्ट्रेशन बद्रीनाथ धाम यात्रा हेतुः किये गये है गंगोत्री धाम हेतु 3.06लाख व यमुनोत्री धाम हेतु 2.98लाख रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुये हैँ।
यात्रा हेतु सुविधाएं एवं पैदल यात्रा हेतु जरुरी टिप्स
श्रद्धालु ऋषिकेश से बस टेक्सी व हेलीकाप्टर के माध्यम से यात्रा सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। साथ ही यह भी ध्यान रखना होगा कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में अप्रैल मई माह में भी मौसम में ठण्डक बनी रहती है लिहाजा श्रद्धालूओं के लिये आवश्यक है कि वह अपने साथ जरुरी दवाइयाँ गर्म कपड़े व बरसाती को साथ जरूर लायें।
चारधाम यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार का दावा है की स्थानीय प्रशासन व पुलिस द्वारा कडी सुरक्षा व्यवस्था की गयीं हैँ साथ ही यात्रा मार्गों पर यात्रियों की मेडिकल सुविधा हेतु “स्वास्थ्य केंद्र” भी तैयार किये गये है।गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा गैर सनातनीयों के मंदिर में प्रवेश को लेकर भी कड़े नियम बनाये गये है।