Uncategorized

त्रिवेंद्र रावत कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

बुधवार,29 अप्रैल को प्रदेश की  कैबिनेट बैठक मे हुए महत्वपूर्ण निर्णय।
1- कोविड 19 से कोरोना वारियर्स में रोगप्रतिरोधक क्षमता  वृद्धि के लिये ₹2 करोड़ 48 लाख  की मंजूरी दी गई।होम्योपैथी में आर्सेनिक अल्बम 30 और आयुर्वेद के गिलोय, अश्वगंधा ,तुलसी ,काढ़ा जैसी दवाओं के क्रय में धनराशि व्यय होगी।
2- राज्य में टेली मेडिसिन और दून हास्पिटल में ई हॉस्पिटल खोलने की मंजूरी।
3- दिनाँक 30 अप्रैल से श्रीनगर मेडिकल कालेज में कोविड जांच की मंजूरी। अल्मोड़ा और हरिद्वार में भी जांच के लिये  प्रस्ताव भेजा जाएगा।
4- सामान्य जांच के लिये कंटेनर ओ.पी.डी. की फ्री सुविधा दी जाएगी।
5- रिटायर डॉक्टरों के लिये 100 पद स्वीकृत।
6-  रजिस्ट्री ऑफिस से सम्बंधित शुल्क भुगतान में ई-पेमेंट , मोबाइल इत्यादि से भुगतान करने की सुविधा दी गई।
7- खरीफ फसल,बीज में मिलने वाली सब्सिडी के अलावा 25% अतिरिक्त सब्सिडी कृषकों को दी जाएगी।
8- त्यूणी पलासू  और आराकोट त्यूणी पलासू परियोजना  को जलविधुत परियोजना निगम लिमिटेड के माध्यम से बनाने की मंजूरी।
9- कुल  325 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ,रुद्रपुर, हरिद्वार और पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज में 5-5 पदों स्वीकृति दी गई।
10- अधीनस्थ सेवा आयोग में ऑन लाइन परीक्षा में फर्म चयन का अधिकार मुख्यमंत्री को दिया गया है।