देहरादून :
आज गुरुवार सुबह-सुबह ऋषिकेश बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग से आगे घोलतीर क्षेत्र में एक टेम्पो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी मे गिर गया और देखते ही देखते उफनती नदी मे समा गया। टेम्पो ट्रेवलर यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ जा रहा था इसमें सवार सभी यात्री गुजरात,राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बताये जा रहे है टेम्पो ट्रेवलर मे कुल 20 लोग सवार थे जिनमे 19तीर्थ यात्री बताये जा रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के दौरान वाहन से 8-9 लोग छिटक कर नदी घाटी की पहाड़ी क्षेत्र मे अटक गये, जिन्हे रेसक्यू कर लिया गया बाकि लोग नदी की धारा के साथ समा जाने से उनकी खोजबीन जारी है।
यात्रियों की सूची –

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घोलतीर पुलिस चौकी से पुलिस बल और रुद्रप्रयाग एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। बरसात के कारण उफान पर आयी नदी का तेज बहाव बचाव कार्य में चुनौती पैदा कर रहा था लेकिन बचाव टीम के लगातार प्रयासों की बात जानकारी यह मिली है कि 8 यात्रियों को बचा लिया गया है इस दुर्घटना में तीन यात्रियों मृत्यु हो गई है शेष मिसिंग है जिनकी खोजबीन जारी है। बचाव टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी राहत एवं बचाव कार्य मे जुटे हुए है।
