भारतीय चिकित्सा परिषद कार्यालय में रजिस्ट्रार पद पर हुई नर्वदा गुसाई की वापसी

Dehradun
राजनीतिक उठापटक का अड्डा बन चुकी भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड में रजिस्ट्रार के पद पर एक बार फिर नर्वदा गुसाई की ताजपोषी हो गयी है बीते रोज 2 जून को शासन ने रजिस्ट्रार पद पर उनकी पुर्ननियुक्ति के आदेश जारी कर दिये और उसी शाम परिषद कार्यालय पहुंच कर उन्होंने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। जहाँ परिषद के कर्मचारियों ने उनका पुष्पगुच्छ देकर व मिठायी खिला कर स्वागत करते नजर आये।


शासन द्वारा जारी प्रतिनियुक्ति आदेश में कहा गया है कि आयुष एवं आयुष अनुभाग,उत्तराखंड शासन के प्रतिनियुक्ति आदेश संख्या 623 दिनांक 11.4.2022 द्वारा श्रीमती नर्वदा गुसाई सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल को रजिस्ट्रार भारतीय चिकित्सा परिषद के रिक्त पद पर 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति प्रदान की गई थी। उक्त प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के दृष्टिगत शासन स्तर पर सम्यक विचार उपरांत लिए गये निर्णय एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग,उत्तराखंड शासन के पत्र संख्या 295788/XXVI -B -1/2025-10(04)2016,दिनांक 07.05.2025 द्वारा प्रदत्त अनापत्ति के क्रम में श्रीमती नर्मदा गुसाई, सहायक अध्यापिका राजकीय बालिका इंटर कालेज लैंसडाउन पौड़ी गढ़वाल को रजिस्ट्रार, भारतीय चिकित्सा परिषद के रिक्त पद पर 02 वर्ष अथवा अग्रिम आदेशों तक जो भी पहले हो, तक के लिये प्रतिनियुक्ति/ तैनात किये जाने की श्री राज्यपाल निम्नांकित शर्तों के अधीन सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते
1- शासन द्वारा समय-समय पर भारतीय चिकित्सा परिषद को प्रदत निर्देशों एवं आदेशों का पालन रजिस्ट्रार द्वारा किया जाएगा तथा यह शासन के प्रति उत्तरदायी होगी।
2-श्रीमती नर्मदा गुसाई को प्रतिनियुक्ति संबंधी समय-समय पर निर्गत आदेशों के अनुसार वेतन भत्ते आदि देय होंगे।


नर्वदा गुसाईं मूल रूप से शिक्षा विभाग के कर्मचारी है। वर्ष 2022 में 03 वर्ष के लिये रजिस्ट्रार पर उनकी प्रतिनियुक्ति की गयी थी जिसके अप्रैल 2025 में पूर्ण होने के बाद परिषद में रजिस्ट्रार को लेकर उठापटक का दौर शुरू हो गया था।


23 मई को शासन द्वारा परिषद के वित्तीय कार्यों के सुचारु संचालन हेतु सयुंक्त निदेशक आयुष विभाग डॉ के एस नपलच्याल को कार्यवाहक रजिस्ट्रार नियुक्त कर दिया। अगले दिन एक दैनिक समाचार पत्र में यह खबर प्रकाशित भी हुई कि नर्वदा गुसाई को रजिस्ट्रार पद से हटाया…

लेकिन कार्यवाहक रजिस्ट्रार की नियुक्ति आदेश के ठीक 10 दिन के अंदर शासन ने नर्वदा गुसाई की परिषद में प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिये।
रजिस्ट्रार की नियुक्ति शासन का अधिकार क्षेत्र है परिषद में वह शासन का प्रतिनिधि होता है। ऐसे में अब प्रतिनियुक्ति आदेश में भी यह स्पस्ट कर दिया गया है कि रजिस्ट्रार शासन के प्रति उत्तरदायी है।