Uncategorized

पूर्व सीएम खंडूरी की बेटी का कटा टिकट : उत्तराखंड बीजेपी ने जारी की 59 सीटों की सूची

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी ऋतु खंडूरी का टिकट कटा।

-उत्तराखंड राज्य के संदर्भ में विवादित टिप्पणी करने वाले खानपुर विधायक कुँवर प्रणव सिंह से भी किया गया किनारा।

-रेप केस के आरोपों से घिरे महेश नेगी से भी चुनाव में बीजेपी ने किया किनारा।

-पूर्व मंत्री व कपकोट से विधायक बलवंत भौर्याल का भी नही दिया गया टिकट।

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से 59 सीटों के लिये भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड ने गुरुवार को प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है। जिनमे 10 प्रत्याशियों के टिकट काट नये प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।

1-कर्णप्रयाग सीट से सुरेंद्र सिंह नेगी के स्थान पर अनिल नॉटियाल,

2-थराली से मुन्नी देवी के स्थान पर भोपाल राम टम्टा,

3-पौड़ी से मुकेश कोली के स्थान पर राजकुमार पोरी,

4-यमकेश्वर से ऋतु खंडूरी से स्थान पर रेनू बिष्ट,

5- द्वाराहाट से महेश नेगी के स्थान पर अनिल शाही,

6-गंगोलीहाट से मीना गंगोला के स्थान पर फ़क़ीर राम टम्टा,

7-खानपुर से कुँवर प्रणव सिंह के स्थान पर उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी ,

8-काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा के स्थान पर उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा,

9 कपकोट से बलवंत भौर्याल के स्थान पर सुरेश गाड़िया

10-अल्मोड़ा से रघुनाथ चौहान के स्थान पर कैलाश शर्मा

चुनाव में जातीय समीकरण के लिहाज चमोली जिले की तीन विधानसभा सीटों में से एक मे भी ठाकुर प्रत्याशी को टिकट नही दिया गया है।

वहीं पौड़ी जिले की श्रीनगर सीट से एक बार फिर सिटिंग विधायक व मंत्री डॉ धनसिंह रावत को टिकट दिया गया है। वह लगातार सीट बदलने की कोशिशों में जुटे हुये थे मौजदा वक्त में इस सीट पर डॉ धन सिंह की स्थिति कमजोर मानी जा रही है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में उनके खिलाफ नारेबाजी की घटनाएँ भी देखने मे आयी। इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से उनका सीधा मुकाबला है।

2022 के विधानसभा चुनाव के लिये जारी 59 सीटों के प्रत्याशियों की सूची।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787