Uncategorized

उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट 2023 : लंदन पहुँचे सीएम पुष्कर धामी

निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से विदेश यात्रा पर सीएम.

कारोबारियों सँग करेंगे बैठक.

कुलदीप सिंह राणा 

लंदन /देहरादून : उत्तराखंड इन्वेस्टर समिट 2023  में निवेशकों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से सीएम पुष्कर धामी सोमवार को लंदन पहुंचे। लंदन पहुंचने पर लोक परिधानो से साजे प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका भव्य रंगारंग स्वागत किया।उत्तराखंड में निवेश के लक्ष्य को लेकर लंदन गये पुष्कर धामी के साथ शासन के अधिकारियों की एक टीम भी साथ गयी हैं जिसमे सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम, विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा शामिल हैं।

UK  में भी छोटा UK 

कार्यक्रम में उपस्थित प्रवासी उत्तराखण्डियों को संबोधित करते हुए कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ। लंदन में इतनी बड़ी संख्या में उत्तराखंडियों को उपस्थित देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि UK (यूनाइटेड किंगडम) में भी उत्तराखण्ड का छोटा यूके बसता है।उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। यह देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई है। मुख्यमंत्री ने लंदन में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डियों से आह्वान किया कि वह वर्ष में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखण्ड ज़रूर आयें।

एक भारत श्रेष्ठ भारत 

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का मान,सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है।आज विदेशों में भी एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। भारत अब  विश्व गुरु बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है  चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।

लंदन में रह रहे उत्तराखण्ड के प्रवासियों द्वारा इस अवसर पर  गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी गई।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787