Uncategorized

उत्तराखंड में कोरोना पाॅजिटीविटी व मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम

 

  • राज्य में कोराना संक्रमण की डबलिंग रेट में सुधार
  • संस्थागत फेसिलिटी में 14 हजार बैड उपलब्ध

उत्तराखंड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मंगलवार 2 जून को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि देश में जहां कोविड-19 पाॅजिटिव की संख्या 2 लाख के करीब पहुंच चुकी है वहीं राज्य में यह संख्या लगभग 1 हजार है। देश की जनसंख्या में उत्तराखण्ड का लगभग 1% है जबकि कोविड-19 पाॅजिटिव केस में 0.5 प्रतिशत है। उत्तराखण्ड में लगभग एक चौथाई कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो चुके हैं।  राज्य में  मंगलवार तक कुल एक्टिव केस 781 हैं। व कुल 07 मृत्यु हुई है। यह सभी किसी न किसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त थे। कोविड संक्रमित की मृत्यु दर का राष्ट्रीय औसत लगभग 2.83% है जबकि उत्तराखण्ड में यह 1% से भी कम है। डबलिंग रेट में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उत्तराखंड में सेम्पल के पाॅजिटिव होने की दर भी राष्ट्रीय औसत से कम है।मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए कान्टेक्ट ट्रेसिंग बहुत महत्वपूर्ण है। अभी तक लगभग 4 हजार कान्टेक्ट ट्रेसिंग की गई है। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। संस्थागत फेसिलिटी में बेड की संख्या  लगभग 14 हजार  है। राज्य में किसी भी तरह से पेनिक होने की स्थिति नहीं है। सरकार की तैयारियां बेहतर है। राज्य में कोरोना पॉजिटिव के अधिकांश मामलों की ट्रेवल हिस्ट्री रही है। स्वतः प्रसार जैसी स्थिति नहीं है। मुख्य सचिव ने बताया कि हमने देश के 75 शहरों को कोविड-19 मामलों की अधिक संख्या को देखते हुए चिन्हित किया है। यहां से जो भी व्यक्ति राज्य में आएंगे, उन सभी को सरकारी क्वारंटाईन में 7 दिनों के लिए रहना होगा। कोविड जैसे लक्षण न दिखाई देने पर उन्हें घर जाने दिया जाएगा परंतु उन्हें अपने घर में और 14 दिन होम क्वारेंटाईन रहना होगा। जो व्यक्ति इन चिन्हित स्थानों के अलावा दूसरे स्थानों से आएंगे उन्हें 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाईन रहना होगा। दूसरे राज्यों से आने वाले और प्रदेश के भीतर एक जनपद से दूसरे जनपद में जाने पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रेड जोन से दूसरे स्थान पर जाने के लिए परमिट भी लेना होगा।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787