Uncategorized

वर्ष 2020 की कांवड़ यात्रा पर कोरोना की मार

उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद लिया गया सामूहिक निर्णय।
कोरोना महामारी का असर से कांवड़ यात्रा पर भी पड़ता दिख रहा है कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की दिशा में सोसल डिस्टेंसिंग के मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने की दृष्टि से वर्ष 2020 की कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गयी है ।  शनिवार 20 जून की शाम  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कांवङ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से चर्चा की। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि वर्ष 2020 के लिए कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवङ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा के मुख्यमंत्री
 कांवङ संघों एवं संत महात्माओ से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि  केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह  से जब कांवड़ यात्रा संबंध में बात की गई है। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए उक्त यात्रा के आयोजन पर गम्भीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है।
बैठक में सहमति बनी कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों के बङी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। भक्तगण जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं।
अन्य राज्य जहां से भी कावंड़ यात्री उत्तराखंड आते है उन राज्यों  जिनमे राजस्थान, दिल्ली व पंजाब शामिल है के मुख्यमंत्रियों से भी कांवड़ की यात्रा स्थगित करने सम्बन्धी बात की जाएगी।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787