Uncategorized

प्रातः 5 बजे सुबह की सैर व रात्रि 8 बजे तक खुलेंगे बाजार

देहरादून में शनिवार व रविवार को भी खुलेंगे बाजार
उत्तराखंड में कोरोना महमारी के नियंत्रण करने की कोशिशों को सकारात्मक परिणाम अब उभर कर सामने आने लगे हैं। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव का रिकवरी रेट लगभग 70%  हो गया है। वहीं डॉबलिंग रेट में भी सरकार नियंत्रण करने में कामयाब रही हैं। इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए भारत सरकार की गाइड लाइन अनलॉक -1 के अंतर्गत मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड में जनता को सहूलियत देने कोरोना के नियंत्रण को और अधिक प्रभावी करने लिए लिए शनिवार को सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ली।
सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेते मुख्यमंत्री
त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए सर्विलांस सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाय। होम क्वारंटीन एवं होम आईसोलेशन में रखे गए लोगों की लगातार निगरानी की जाय। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने जनहित में  सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपदों में दुकानों को शाम 08 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाय।
देहरादून में अगले सप्ताह से शनिवार और रविवार को मार्केट को खोलने के निर्देश दिये है। जनता को सुबह 05 बजे से माॅर्निंग वाॅक की अनुमति दी जाय।
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग को सतर्कता एवं सुरक्षतात्मक दृष्टि से कार्य करने के निर्देश दिए है। प्रदेश में अब 1700 से अधिक टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। सोमवार से मुक्तेश्वर में भी कोरोना की टेस्टिंग शुरू हो जायेगी। यहां पर प्रतिदिन 100 टेस्ट होंगे।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787