कुलदीप सिंह राणा /देहरादून /12-06-2027
उत्तराखंड के नव गठित तीनो शहरी निकायों में हुये चुनावों के नतीजे आ चुके हैं।चुनाव परिणाम बेहद चौकाने वाले है।
चम्पावत जिले की लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पाटी नगर पंचायत के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल विजयी हुये उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन राम को 164 मतों से पराजित कर दिया।

निर्दलीय नारायण लाल को कुल 638 मत प्राप्त हुये।भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को मात्र 514 मत और निर्दलीय प्रत्याशी पार्वती देवी को 301 मत प्राप्त हुये। 29 वोट अवैध पाए गए और 18 वोटर ने नोटा का प्रयोग किया।9 जून को हुए चुनाव में 2067 मतदाताओं में से 1612 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

उधम सिंह नगर जनपद की गढ़ी नेगी नगर पंचायत में भी अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने जीत हासिल की हैं उन्होंने 2047मत प्राप्त कर भाजपा के सचिन बाठला को 94 मतों के अंतर से हराया सचिन बाठला को 1953 मत मिले।

टिहरी जनपद के अंतर्गत नरेंद्र नगर नगर पालिका के चुनाव में इस बार भी भाजपा को जीत प्राप्त हुई हैं।
दरसल नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र गुसाईं का नामांकन रद्द होने के कारण भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र विक्रम सिंह पहले ही निर्वाचित घोषित किये जा चुके थे।
