Uncategorized

कोरोना अपडेट : कोरोना संक्रमण पर उत्तराखंड फेज -वन में

वीडियो कांफ्रेंसिग

 मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा गुरुवार शाम वीडियो कांफ्रेंसिग द्वारा जिले के अधिकारीयों  से प्रदेश में कोरोना वायरस की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली साथ ही संक्रमण को कम करने के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सचिव नितेश झा ने बताया कि अभी उत्तराखंड कोरोना के फेज एक में ही है। यहां पाए गए पाजिटिव केस बाहर से आए हुए हैं। स्थानीय संक्रमण नहीं हुआ है।सोशल डिस्टेंसिंग से राज्य में कोरोना के मामलों को रोकने में काफी कामयाबी मिलेगी। चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की व्यवस्था की गई है।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गेहूँ की आटा मिलें चलती रहें, पंजीकृत और अन्य श्रमिकों व ज़रूरतमंदों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। आवश्यक सावधानियां बरतते हुए फार्मा इंडस्ट्री अपना कार्य सुचारू रूप से करती रहें। बाहर से आ रहे लोगों को होम कवारेंटाइन कराया जाए। कोरोना संदिग्ध जिनकी रिपोर्ट लम्बित है, को सख्ती के साथ घर पर क्वारेंटाईन किया जाए। ऐसे लोगो की लगातार चैकिंग की जाए। जिलाधिकारी इनको क्रास चेक करना सुनिश्चित करे। जिलों में होम डिलीवरी व्यवस्था को मजबूत करें। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अभी तक की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे हालात में  छोटी सी भी कोताही नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता होने पर देहरादून व हल्द्वानी में 500 बेड के प्री फैब कोरोना अस्पताल बनाए जा सकते हैं, संबंधित जिलाधिकारी 5 एकङ भूमि चयनित कर लें। जिन भी सीएमओ व अन्य अधिकारियों के नम्बर सार्वजनिक कर रहे हैं उन्हें सहायक भी दे दे। छोटी आटा चक्कियो को चलने दे। थोक सप्लाई को न रोके। दुकानों पर रेट लिस्ट अवश्य लगें। फूड प्रोसेसिंग से संबंधित फेक्ट्री चलती रहें।  कल मार्केट आवश्यक वस्तुओं के लिए सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। कम समय होने से भीड अधिक हो जाती है।  फल सब्जी, दूध दिनभर उपलब्ध होगी। सब्जियों की ठेलिया चल सकती हैं। चार पहिया वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। दोपहिया वाहन सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे परंतु इन पर एक ही व्यक्ति बैठेगा। सचिव सुशील कुमार ने बताया कि खाद्यान्न पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787