Uncategorized

प्रांतीय पुलिस सेवा के 9 अधिकारियों को मिली पदोन्नति 

राइजिंग उत्तराखंड न्यूज़ ब्यूरो,

देहरादून उत्तराखंड शासन के विज्ञप्ति /पदोन्नति HSI-MISC/23/2022-XX-home department ई पत्रावाली संख्या 30063 दिनांक 18-8-2023 के द्वारा प्रांतीय पुलिस सेवा के 9  अधिकारियों को आज विशेष, उच्च एवं  वेतनमान के साथ साथ पदोन्नति दी गयी। आईजी कार्मिक विम्मी सचदेवा द्वारा तीन विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों के  पदोन्नती के साथ कार्यभार ग्रहण करने आदेश जारी किये गये।

  विशेष श्रेणी में पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में हरीश वर्मा, सुरजीत सिंह पंवार व शाहजहाँ जावेद खान शामिल है जिन्हे अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी-1 पे मैट्रिक्स 12 से अपर पुलिस अधीक्षक विशेष श्रेणी प्राप्त हो गयी है इसके साथ ही उक्त तीनो अधिकारियों के कंधे पर आईपीएस की भांति अशोक स्तम्भ के साथ स्टार भी लग जायेगा 

इनके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक रेनू लोहानी, उत्तम सिंह नेगी व स्वप्न किशोर सिंह को  श्रेणी-1 पे मैट्रिक्स-11 से पे मैट्रिक्स-12 में पदोन्नति दी गयी है।

पुलिस उपाधिक्षक ज्येष्ठ वेतनमान पे मैट्रिक्स-11 से अपर पुलिस अधीक्षक श्रेणी 2 पे मैट्रिक्स-11 के पद पर पदोन्नती पाने वाले अधिकारियो में पंकज गैरोला, मनोज  कुमार ठाकुर व वीर सिंह शामिल है। इसके साथ ही उक्त तीनो अधिकारी अब अपने  कंधों पर अब अशोक स्तम्भ लगा सकते है।

पदोन्नति के साथ अभी इन अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया गया है। फिलहाल यह वर्तमान तैनाती स्थल पर ही अपनी सेवाएं देंगें 

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787