Uncategorized

सीएम त्रिवेंद्र रावत द्वारा अपने विभागों में दखल तो नही डॉ हरक सिंह के बयान की वजह

क्या अपने विभागों में मुख्यमंत्री के सीधे सीधे दखल से नाराज है -डॉ हरक सिंह रावत
वर्ष 2022 में नही लड़ूंगा चुनाव -डॉ हरक सिंह रावत
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने शुक्रवार,23 अक्टूबर को मीडिया के सन्मुख एलान कर दिया कि वह वर्ष 2022 में चुनाव नही लड़ेंगे। इस बारे में उन्होंने लिखित रूप से उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार को भी सूचित कर दिया है। इस बयान के बाद से उत्तराखंड की सियासत में राजनीतिक हलचल पैदा हो गयी है चुनाव न लड़ने संबंधी हरक सिंह का बयान ऐसे समय मे आया है जब उनके आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़े जाने की खबरे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई थी। वहीं कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड सन्निर्माण कर्मकार कल्याण  बोर्ड के अध्यक्ष पद से भी हरक सिंह की छुट्टी कर दी थी।साथ ही 22 ऑक्टुबर को दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात कर कैम्पा योजना के अंतर्गत 262 करोड़ का प्रताव दे दिया। जिसे स्वीकार भी कर लिया गया।
राजनीतिक पंडित एक सप्ताह के भीतर डॉ हरक सिंह रावत के विभागों में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दो-दो बार सीधे दखल के रूप में देख रहे। और इस हरक सिंह की नाराजगी का बड़ा कारण मान रहें है ।ऐसे में तमाम उठापटक के बीच चुनाव लड़ने से इनकार कर हरक सिंह ने अपने राजनीतिक शतरंज पर एक नई चाल चल दी है। उत्तराखंड में राजनीति एवं चुनाव लड़ने के माहिर खिलाड़ी माने जाने वाले हरक सिंह अपने इस बयान से अब क्या नया निशाना साधने वाले है यह आने वाले समय मे ही पता चल पायेगा।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787