Uncategorized

कुम्भ के कार्यों की गुणवत्ता पर न होने पायें सवाल खड़े- सीएम त्रिवेंद्र रावत

गंभीरता व पारदर्शिता के साथ हो निर्माण कार्य
 वर्ष 2021में हरिद्वार कुम्भ मेला आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मेला नियंत्रण कक्ष, हरिद्वार में स्वच्छ, सुरक्षित, हरित और भव्य, दिव्य हरिद्वार कुम्भ के संबंध में समीक्षा बैठक की ।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कुम्भ के सभी कार्यों को हर हाल में समय पर पूर्णं कर लिये जाने हेतु सख्त निर्देश दिये, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न कार्यों की पूर्णता हेतु लेबर की संख्या बढाई जाय साथ ही शिफ्ट की संख्या भी बढ़ायी जाय।
हरिद्वार कुम्भ 2021 मेला के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते मुख्यमंत्री
सड़को के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कुम्भ क्षेत्र के मठ, मन्दिर, आश्रम, धर्मशाल, अखाड़ा और पेशवाई मार्ग समय पर दुरूस्त कर लिया जायें व   मंशा देवी एवं चण्डी देवी मार्ग को सुदृढ करने का कार्य किया जाय। मेला क्षेत्र के साज-सज्जा और सौंदर्यीकरण से कुम्भ में श्रद्धालुओं का स्वागत के लिये तैयार किया जाय।
कुम्भ कार्याें में पारदर्शिता और ईमानदारी पर सख्त लहजे में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ में निर्माण कार्यों को गंभीरता के साथ किया जाए जिससे  कुम्भ के दौरान व बाद में भी किसी प्रकार के प्रश्न चिह्न उठने की सम्भावना न रहे।
समीक्षा बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक आदेश चैहान, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव लोक निर्माण आर.के. सुधांशु, सचिव पेयजल नितेश झा, सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली, सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडेय, मेला अधिकारी दीपक रावत, आई. जी. कुम्भ संजय गुंज्याल, डीएम सी. रविशंकर, एसएसपी कुम्भ जनमेजय खण्डूडी, लोक निर्माण, पेयजल, स्वास्थ सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787