जनसेवाओं में सुधार हेतु मुख्यमंत्री के जिलाधिकारियों को निर्देश

देहरादून,

वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार राज्य के सभी 13जिलों के जिलाअधिकारियों की बैठक ली, बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जिला अधिकारियों को जनसेवाओं में सुधार, सड़कों की मरम्मत, पेयजल आपूर्ति व वन अग्नि नियंत्रण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाया जाने साथ ही जनपदों में खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग किये जाने के आदेश भी अधिकारियों को दिये। बरसात से पहले रिवर ड्रेजिंग और नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाए। जन शिकायतों का जल्द समाधान हो इसके लिए नियमित जनता दरबार, तहसील दिवस, बीडीसी की बैठकों का आयोजन किया जाए और ब्लॉक स्तर तक नियमित बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाए व वन अग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाये इसके लिये पुख्ता मैनेजमेंट किया जाये।


आगामी चार धाम यात्रा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने सभी व्यवस्थाएओं को सुनिश्चित किये जाने के संदर्भ में यात्रा मार्ग से जुड़े सभी जनपदों में कंट्रोल रूम को पूर्ण रूप से सक्रिय रखे जाने, यात्रा के दौरान सुव्यवस्थित ट्रैफिक प्लान और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान देने के आदेश जिलाअधिकारीयों को दिये, जिलाधिकारी नियमित मार्गों का स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि जनपद में 15 दिन के अंदर सभी सड़के गड्ढा मुक्त हो जायें।
जिलाधिकारी अपने जनपदों की मुख्य समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों की टीम बनाकर समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करेंगें।
कार्मिको के नियमनुसार स्थानांतरण पर सख्त रुख अपनाते हुये मुख्यमंत्री ने एक ही स्थान पर 3 साल से अधिक समय से तैनात कार्मिकों के ट्रांसफर की जल्द कार्यवाही के निर्देश कमिश्नर और सचवों को दिये।
ग्रीष्मकाल में पेयजल कि समस्या के दृष्टिगत जनपदों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था बनाये रखने हेतु आवश्यकता पड़ने पर पेयजल टैंकरों की पूर्ण व्यवस्था रखने के निर्देश अधिकारी यों को दिये साथ ही विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित किये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारीयों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ मिले इसके लिए योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ही सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाना सुनिश्चित हो।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री आर.के सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए.पी अंशुमन,उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी, वर्चुअल माध्यम से कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत और सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787