हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया नया चुनाव कार्यक्रम

देहरादून:शुक्रवार 27 जून को उत्तराखंड हाई कोर्ट से राहत मिलने के तत्काल बाद आज 28 जून को उत्तराखंड शासन की ओर से चुनावी कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग ने भी  अधिसूचना जारी कर दी है।जिसके बाद हरिद्वार जनपद को छोड़ अन्य 12 जनपदों मे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना प्रभावी हो गयी है।

 उक्त अधिसूचना के अनुसार राज्य मे दो चरणों मे मतदान संपन्न कराये जायेगे।पहले चरण मे 24 जुलाई को व चार दिन बाद 28 जुलाई को दूसरे चरण मे मतदान होंगे। मतपत्रों की गणना एक साथ 31 जुलाई को की जाएगी तदुपरान्त चुनावी रिसल्ट घोषित किया जायेगा।

21 जून को जारी अधिसूचना के उपरांत जारी कार्यक्रम पर हाई कोर्ट के स्टे आ जाने से राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के कार्यक्रम को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया था। लेकिन शुक्रवार 27 जून को हाई कोर्ट द्वारा स्टे हटा लिए जाने के बाद राज्य चुनाव आयोग 12 जिलों की 89 विकासखंड  व 7499 ग्राम पंचायतों मे चुनाव हेतु नये चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत कुलदीप 66418 पदों हेतु चुनाव होने है जिनमे सदस्य ग्राम पंचायत के 55587 पद, ग्राम प्रधान हेतु 7499 व सदस्य क्षेत्र पंचायत हेतु 2974 और जिला पंचायत के 358 पदों हेतु प्रत्याशियों के निर्वाचन होने है। पंचायत चुनाव हेतु उक्त 12 जनपदो मे 8276मतदान केंद्र बनाये गये जहाँ 10529 बूथ पर जनता अपने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के  निर्वाचन हेतु मत प्रयोग कर सकेगी।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787