Uncategorized

भविष्यवाणी 2022 उत्तराखंड त्रिशंकु विधानसभा- अंक एवं वास्तु विशेषज्ञ पंकज कलखुडिया

पंकज कलखुडिया,यह नाम विगत कुछ समय से ज्योतिषीय अंक गणनाओं के माध्यम से भविष्यवाणी करने की दिशा में बेहद चर्चाओं में है।पंकज द्वारा पिछले कुछ वर्षों में की गई राजनीतिक भविष्यवाणीयां बेहद सटीक साबित हुई है जिनमें अक्टूबर 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी को लेकर की गई भविष्यवाणी प्रमुख है। पंकज द्वारा ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर कहा गया था कि आने वाले चार-पांच महीने उत्तराखंड की राजनीति में सियासी भूचाल वाले है जिसमे त्रिवेन्द्र रावत की मुख्यमंत्री की विदाई संभव है।

अक्टूबर 2020 की गई भविष्यवाणी…

   उत्तराखंड सहित देश के पांच राज्यों में इन दिनों चुनावी घमासान मचा हुआ है। राजनीतिक दल अपनी अपनी सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इन तमाम दावों के बीच उत्तराखंड एवं वर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की राजनीतिक स्थिति को लेकर क्या कहती है पंकज कलखुडिया की ज्योतिषीय गणना।

उत्तराखंड चुनाव….

2022 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर पंकज का कहना है कि उत्तराखंड राज्य की कुंडली में बुद्धदेव की महादशा में शनि देव की अंतर्दशा चल रही है राज्य की कुंडली में शनि देव का वर्तमान गोचर इंगित करता है कि उत्तराखंड राज्य में जो 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जितनी सीट आई थी उसमें भारी गिरावट दिख रही है।

मतदान 14 फरवरी के दिन मकर लग्न में होना है, मकर लग्न की कुंडली में लग्न में शनि देव एवं बुध देव विराजमान है,बुध देव छठे भाव के स्वामी हैं जो कि किसी भी सरकार को बहुमत के आंकड़े के पास लाकर रोक देगा। चुनाव के दिन मकर लग्न की इस कुंडली में देव गुरु बृहस्पति की दशा चल रही है जिसके अंतर्दशा में शनि देव और प्रत्यंतरदशा में मंगल देव है।देव गुरु बृहस्पति की अंतर्दशा में शनि देव है। मंगल देव के प्रत्यंतर में कांग्रेस एक सैनिक की भाँति चुनाव में संघर्ष करेगी और एक मजबूत स्थिति में दिखेगी,

उत्तराखंड में त्रिशंकु सरकार-

गृहों की स्थितियों का आंकलन करने से पता चलता है कि चुनावी परिणाम में दोनों राजनीतिक दल बिल्कुल बराबर की सीटें ला रहे है।सीटों की ज्योतिषीय गणना के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को 29 से 33 सीटें व कांग्रेस यहां  28 से 32 सीटें ला रही है।आम आदमी पार्टी को 2 से 3 सीटें मिलती दिख रही है।सबसे बड़ा बोलबाला निर्दलीय प्रत्यशियों का रहेगा जिन्हें लगभग 2 से3 सीटें मिलती दिख रही हैं।ज्योतिषीय गणनाएँ पांचवी विधानसभा में उत्तराखंड में त्रिशंकु सरकार बनने का इशारा दे रही हैं!

पुष्कर सिंह धामी….

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कुंडली एवं जन्मतिथि का आंकलन करने पर पता चलता है कि पुष्कर धामी के अंक सूर्य एवं बुद्धदेव से प्रभावित है।

मुख्यमंत्री मंत्री पुष्कर सिंह धामी(फ़ाइल फोटो)

आपका जो विशेष वर्ष चल रहा है वह शनिदेव का है।यह वर्ष विशेष रूप से पुष्कर सिंह धामी को काफी तनाव देने वाला है।साथ ही चुनाव में विपक्षी कांग्रेस के भुवन कापड़ी के अंक चंद्रमा एवं राहु द्वारा प्रभावित नजर आ रहें है एवं विशेष वर्ष सूर्य पर चल रहा है। सूर्य और शनि दोनों सत्ता दिलाने का कार्य करते हैं अर्थात दोनों के मध्य में चुनाव  सांसे थमा देने वाला रहेगा। जीत-हार में अंतर बेहद मामूली सा रह सकता है।

हरक सिंह रावत….

इन दिनों उत्तराखंड की राजनीति के सर्वाधिक चर्चित चेहरा रहे डॉ हरक सिंह रावत को लेकर पंकज कलखुडिया का कहना है कि डॉ हरक सिंह रावत  मंगल एवं राहु ग्रह से प्रभावित व्यक्ति हैं

डॉ हरक सिंह रावत

उनका विशेष वर्ष चंद्रमा पर आधारित है जो कि वर्तमान में उनके लिए नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। हरक सिंह रावत के लिए यह वर्ष बहुत तनाव भरा रहने वाला है अपने राजनीति जीवन मे वह इस वर्ष ऐसी परेशानियां देखेंगे जो अपने जीवन में ना कभी नहीं देखी होगी ना सोची होंगी। गृहों की बदली हुई स्थिति में जून 2023 से  इनका राजनीतिक जीवन पुनः ट्रैक पर वापस लौट कर के आएगा।

उत्तर प्रदेश…..

चुनाव में उत्तर प्रदेश की राजनीतिक स्थिति का ज्योतिषीय आंकलन करने के उपरांत पंकज कलखुडिया का कहना है कि

उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्ष गुरु पर आधारित दिख रहा है। सूर्य देव की इन पर विशेष कृपा है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश में एक बार पुनः  योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते दिख रहे है। अर्थात यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।हालांकि दूसरे कार्यकाल में योगी आदित्यनाथ पांच वर्ष पूर्ण रूप से शासन करते नही दिख रहे है।

पंजाब चुनाव….

पंजाब में आम आदमी पार्टी की ज्योतिषीय गणना काफी मजबूत स्थिति को दर्शा रही है। हालांकि यहां पर किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं होगा।गणना में विशेष बात यह देखने को मिल रही है कि पंजाब चुनाव में उभरकर आने वाला राजनीतिक दल सरकार नही बना पायेगा।

देखना होगा कि आने वाले समय उपरोक्त भविष्यवाणियां कितनी सटीक साबित होती है।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787