Uncategorized

बुधवार देर शाम 30 लोग सहित अब तक 282 हुए रिलीव

उत्तराखंड में रिकवरी परसेंटेज अन्य राज्यों के सापेक्ष बेहतर
 राज्य में कोरोना पॉजिटिव का स्वस्थ होकर घर जाने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार देर शाम को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 30 मरीजों को कोरोना वायरस के लक्षण न दिखायी देने व मानकों में पूर्ण होने पर विभिन्न हॉस्पिटल्स से घर के लिए छुट्टी दे दी गयी है। जून माह की पहली तारीख को रिकॉर्ड 120 लोग रिलीव करने से शुरू हुआ यह सिलसिला लगातार जारी है  2जून को 30 , 3जून को  फिर 30 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर को लौट गए। हालाकिं आज एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हुई है। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की मृत्यु की संख्या 8 हो गयी है। हालांकि अभी तक मृत्यु के कारणों का पता नही चल सका है। राज्य में आज  42 नये  कोरोना पॉजिटिव पाये गए। जिन्हें मिलाकर एक्टिव केस की कुल संख्या 792 हो गयी है। कोरोना पॉजिटिव के आने व  स्वस्थ होकर रिलीव होने वालों का रिकवरी परसेंटेज दिन प्रति दिन सुधरता जा रहा है। आज की तारीख में आंकड़ो की गणना करने पर यह 24.30%रहा है। जो अन्य राज्यों के सापेक्ष काफी बेहतर स्थिति में हैं।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787