Uncategorized

लद्दाख: गलवान घाटी में भारतीय व चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी के बीच हिंसक झड़प

  • भारतीय सेना का अफसर व दो सिपाही शहीद।
  • चीनी मीडिया के अनुसार चीन के 5 जवान मारे गए व 11 घायल।
  • झड़प में नही चली एक भी गोली गोली ।
सोमवार, 15 जून भारत -चीन सीमा विवाद में हुए हिंसक झड़प में भारतीय सेना के कर्नल समेत दो सिपाहियों शहिद हो गए हैं। लद्दाख के गलवान घाटी पर बीती रात भारतीय सेना व पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के  बीच हुई धक्का मुक्की में अचानक चीनी सेना के जवानों ने भारतीय सेना पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसी बीच चीनी सेना ने जवान कटिलें तारों का इस्तेमाल करते हुए धोखे से भारतीय सेना पर हमला बोल दिया। इस जानलेवा झड़प में  भारतीय सेना के कमांडिंग स्तर के अधिकारी व दो जवान को जान गँवानी पड़ गयी। भारतीय सेना की जवाबी कार्यवाही में पीपल्स लिबरेशन आर्मी का भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है ।
चीनी सेना (फ़ाइल फ़ोटो)
चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स की तरफ से आ रही खबरों के अनुसार हिंसक झड़प में चीन के पांच सिपाही मारे गए है व 11 अन्य घायल हुए है। इस हिंसक झड़प के बाद सीमा पर स्थिति बेहद तनाव पूर्ण हो गयी है। पूर्व में दोनो राष्ट्रों के मध्य सहमति बनी थी कि दोनो तरफ के सैनिक बार्डर पर गोली का इस्तेमाल नही करेंगे। लेकिन इस घटना के बाद से हालात काफी बदलते नजर आ रहे है। हालांकि कि दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर पर शांति बनाए जाने की कोशिश जारी है। वर्ष 1975 के बाद यह पहली घटना है जिसमे दोनो देशों के जवान मारे गए है।
लद्दाख ,गलवान घाटी (फ़ाइल फ़ोटो)
बीते कुछ दिनों से चीन की तरफ एलएसी (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर माहौल खराब करने की कोशिशों में तेजी देखने को मिल रही है। पांगोंग झील के किनारे  गलवान घाटी पर चीनी सेना ने जमावड़ा बढ़ाना शुरू कर किया हुआ था। यहां लगभग पांच हजार चीनी सैनिकों के साजोसामान के साथ मौजूदगी की खबरे भी सामने आ रही है।
भारत अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण कर रहा है जिसका चीन की सेना विरोध कर रही है। जिसमें समाधान को लेकर दोनों देशों के मध्य लगातार उच्चस्तरीय बैठकों का दौर जारी है। उक्त सड़क को लेकर चीन का रुप बेहद हिंसक रूप लेता जा रहा है।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787