Uncategorized

कोरोना के बाद अब डेंगू , मुख्यसचिव ने रोकथाम हेतु दिये निर्देश

राज्य सरकार स्वास्थ्य के मोर्चे पर किसी भी प्रकार की कोताही बरतने के मूड में नही है।इसी क्रम में गुरुवार 28 मई को मुख्य सचिव उत्पल कुमार  ने डेंगू रोग के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डेंगू रोग के प्रभावी रोकथाम और नियंत्रण हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निम्न आदेश दिये।
  • मुख्य सचिव ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु अभी से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू की रोकथाम हेतु नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। आमजन में जागरूकता हेतु सूचना विभाग व सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए।
  • कोविड-19 के दृष्टिगत विद्यालयों की ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों में जागरूकता फैलायी जाये। लंबे समय से बंद पड़े  शिक्षण संस्थाओं में डेंगू के मच्छर पनपने की अत्यधिक सम्भावना हो सकती है, स्कूल खुलने से पहले सफाई अभियान चलाया जाए। सभी जनपद  इसके लिए व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। प्रत्येक जनपद में डेंगू की जांच हेतु लैब की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
  • सूचना विभाग को डेंगू की रोकथाम और नियन्त्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर जनता में  टेलीविजन, रेडियो, समाचार पत्र आदि के माध्यम से जागरूकता फैलाने व पंचायती राज ,ग्रामीण विकास एवं शहरी विकास विभाग को भी स्वच्छता के नियमो का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
  • बैठक में उपस्थित सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम हेतु लगातार माॅनिटरिंग के निर्देश दिये है। साथ ही शहरी विकास विभाग को नालों की सफाई के साथ साथ लगातार माॅनिटरिंग करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत को कहा। सभी जनपदों को डेंगू के संदर्भ में एडवायजरी जारी कर दी गयी है।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787