आई.ई.ई.ई डब्लू.आई.टी छात्र शाखा की वार्षिक आम सभा 2025 का सफल आयोजन।

देहरादून :

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून की आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी स्टूडेंट ब्रांच की वार्षिक आम सभा(AGM)का आयोजन दिनांक 01-06-2025 को केसरिया, देहरादून में किया गया।
आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच के काउन्सलर के.सी.मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट ब्रांच के पूर्व सभी पदाधिकारियो ने अपनी कार्य-अवधि में स्टूडेंट ब्रांच को नई ऊँचाई तक पहुँचाया है। पूर्व चेयर-जेसिका बर्नवाल, वाईस चेयर-प्रियांशी कराकोटी, सेक्रेटरी-यशी द्विवेदी, डब्लू. आई. ई.(WIE)एफिनिटी ग्रुप चेयर-भाविका भट्ट और कोषाध्यक्ष- शिवानी धोनी ने विगत वर्ष में किये गये कार्य प्रकाश डाला व नवीन पदाधिकारियो और सदस्यों के साथ अपना अनुभव साझा किया।

नवीन पदाधिकारियो की घोषणा आई.ई.ई.ई डब्लू.आई.टी स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर के. सी. मिश्रा जी द्वारा की गयी, जिसमे आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच की नवीन चेयर- निशा बिष्ट, वाईस चेयर-अदिति चंद, सेक्रेटरी-आर्ची अग्रवाल, डब्लू. आई. ई.(WIE)एफिनिटी ग्रुप की चेयर-आदया गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष-शिवानी धोनी को सर्व सहमति से पदभार ग्रहण करवाया गया।

समारोह के प्रारम्भ में सभी पूर्व पदाधिकारी, पूर्व सदस्यों व वर्तमान आई.ई.ई.ई.सदस्यों को तिलक लगा कर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया गया एवं अदिति सिंह के माध्यम से वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) के महत्व के बारे में बताया गया।

आई.ई.ई.ई डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर के. सी. मिश्रा ने पूर्व सदस्यों की कार्यशैली की सरहाना की और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ सभी पूर्व पदाधिकारियो व सदास्यो को कार्य-अवधि के प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787