बादल फटने की प्राकृतिक घटना से देहरादून के अनेक क्षेत्रों मे आयी तबाही

कुलदीप सिंह राणा /देहरादून

16सितम्बर की भोर देहरादून के नदी तटीय क्षेत्र मे बसे लोगों के लिये किसी सुहानी नहीं रही, मगर यह हकीकत है बीती रात हुई भारी बारिश और बादल फटने की प्राकृतिक घटना ने देहरादून मे बहने वाली तमाम बरसाती नदियों मे यकायक जलस्तर को आपदा के स्तर तक पंहुचा दिया। नतीजा यह हुआ की नदियों के आस पास के क्षेत्रों बनी रिहाइसी क्षेत्रों मे बाढ़ ने भयंकर तांडव मचाया है बढ़ा हुआ पानी गति के साथ तटों क्षतिग्रस्त करता हुआ घरों मे घुस गया। प्रेमनगर, सहस्त्रधारा, मालदेवता और नया गांव क्षेत्र मे तबाही का भयानक मंजर है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 10 लोग इस आपदा के कारण अपनी जान गंवा चुके हुआ है साथ ही अनेक लोगों के लापता होने की भी सूचना है, अचानक आई बाढ़ से तटीय इलाके जलमग्न हो गये। प्रेमनगर से आगे नंदा की चौकी क्षेत्र मे टोंस नदी मे बाढ़ का पानी अपने साथ बहाकर लाये मलवे के साथ घरों मे घुस गया सर्वाधिक नुकसान की सूचना भी इसी क्षेत्र से आ रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ मजदूर नदी क्षेत्र मे ट्रैक्टर के साथ खनन कर रहे थे।

अचानक पानी बढ़ने से वह चारों तरफ से घिर गये जान बचाने के लिये ट्रैक्टर पर चढ़ गये लेकिन बाहर नहीं निकल पाये वह चिल्लाते रहे और लोगों से मदद की गुहार लगाते रहें लेकिन बहाव तेज होने और खतरनाक रूप से बढ़ रहें जलस्तर के कारण उन्हें बचा पाना किनारे खडे लोगों के लिये मुश्किल हो गया और सब के सब तेज बहाव के साथ बह गये। बचाव दल को आगे परवल क्षेत्र 06 लोगों के शव बरामद हुये जिन्हे प्रेम नगर अस्पताल मे रखा गया है।

यहाँ सवाल यह भी उठता है कि बरसात के समय मे जब नदी क्षेत्र मे खनन पर रोक लगी होती तो किसकी शह पर वहाँ जानलेवा खनन कार्य हो रहा था?इसी क्षेत्र मे पौँधा मे स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट के कैम्पस मे भी बाढ़ का पानी घुसनेसे आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न होगयी। लगभग 200 छात्र छात्राएँ वहाँ फस गये जिन्हे एसड़ीआरएफ ने रेस्क्यू कर वहाँ से निकाल सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाया।नंदा की चौकी के पास टोंस नदी पर बना पुल भी आपदा की भेंट चढ़ गया है जिससे आवाजही पूर्ण रूप से प्रभावित हो गयी है।

सहस्त्रधारा और मालदेवता को जोड़ने वाला एक पुल भी आपदा की भेंट चढ़ गया है जो क्षेत्र की बड़ी आबादी को शहर से जोड़ने के साथ साथ आवाजही का मुख्य सेतु था इस क्षेत्र मे बारिश ने काफी नुकसान किया है अभी तक बचाव दल को 03 भी मिले है।उक्त सभी लोगों की पहचान की जा रही है। नया गांव क्षेत्र मे भी एक व्यक्ति की मौत की जानकारी मिली है।फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है।

दून पुलिस व एसड़ीआरएफ आपदाग्रस्त क्षेत्रों मे लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी आपदा ग्रस्त क्षेत्रों मे जाकर स्थितियों का जायजा ले कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किये हैं

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

POSKOBET

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787

SUNDA787